फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों ने उत्पात मचाया, चार घरों में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 04 बीडीएनयूजेएचपीएच-01,02
विज्ञापन


शराबियों ने मचाया उत्पात, चार घरों में की तोड़फोड़
काशीराम कॉलोनी में शनिवार देर रात की घटना से भगदड़
पुलिस को आता देख आरोपी युवक भागे, चार नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
गद्दी टोला मोहल्ले की काशीराम कॉलोनी के पार्क में दो गुटों के बीच शराब पीते समय कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। एक पक्ष के युवक जान बचाकर भागे तो दूसरे गुट के लोगों ने उन्हें कॉलोनी के घरों में खंगालना शुरू कर दिया। घरों पर पथराव भी किया गया। आरोपी नहीं मिले तो हमलावरों ने जमकर तोड़फोड़ की। हंगामे और पथराव की सूचना के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा जिस पर आरोपी फरार हो गए। तोड़फोड़ के शिकार बने गृहस्वामियों में गौरव वाल्मीकि ने भीड़ में चार युवकों को पहचान लेने का दावा करते हुए उन्हें नामजद करा दिया है।
घटना शनिवार देर रात की है। कॉलोनी में ही बने पार्क में मोहल्ले के पांच-छह युवक शराब पीने के लिए पहुंचे। शराब पीते समय ही उनके बीच कहासुनी हो गई। हाथापाई के दौरान दो-तीन युवक भाग गए। बाकी बचे युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर उन्हें कॉलोनी के घरों में खोजना शुरू कर दिया। आरोप है कि खोजबीन के दौरान हमलावर पक्ष के युवकों ने विद्या देवी के घर की किवाड़ें तोड़ दीं। विद्या घर में नहीं थीं। इसके बाद बाबू वाल्मीकि के घर में भी तोड़फोड़ की गई। हमलावरों ने भगवान सिंह समेत एक और व्यक्ति के घर को निशाना बनाया। घरों पर पथराव के दौरान शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक हंगामे और पथराव की सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तोड़फोड़ के शिकार गृहस्वामियों से भी बात की। शराब पीते समय हाथापाई के दौरान भागे युवकों के नाम-पते तो पुलिस को नहीं मिले लेकिन देर रात ही गृहस्वामी के बेटे गौरव वाल्मीकि ने हमलावरों की संख्या 20-25 बताकर पुलिस को तहरीर सौंप दी। उसने हमलावरों में अनिल, हुकुमा, दीपक और राजू के नाम भी बताए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चारों नामजदों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट कर धमकाने के साथ घरों में तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजदों पर एससी एक्ट भी लगाया गया है।
-------------
दरवाजे पर युवती से की अभद्रता
उझानी। पथराव और हंगामे के दौरान ही उत्पाती युवकों की भीड़ बहादुरगंज मोहल्ले की ओर भागी तो रास्ते में एक घर के दरवाजे पर खड़ी युवती से दो युवक अभद्रता करने लगे। युवती के शोर मचाने पर उसके परिवार वाले भी बाहर निकल आए। उन्होंने दोनों युवक को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन भीड़ में गुम हो जाने से नजर नहीं आ पाए। पुलिस ने युवती से अभद्रता की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

-------
मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरेरा में होली वाले दिन कहासुनी की रंजिश में एक पक्ष के लोगों ने रविवार दोपहर में जयवीर, उसकी वृद्ध मां नन्ही देवी और भाभी उपासना को लहूलुहान कर दिया। जयवीर पर चाकू से वार किया गया। बचने की कोशिश में उसकी हथेली फट गई। जयवीर समेत तीनों घायल कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने गांव के ही राजेश और जुगेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें