फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी-करना पड़ा ऑपरेशन, फिलहाल हालात खतरे से बाहर

Sun, 04 Mar 2018 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

पलवल के गांव कोंडल में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बेहोशी की हालात में सिविल अस्पताल दाखिल कराई गई बच्ची की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे नल्लहड़ (नूंह) के लिए रेफर कर दिया। नल्लहड़ मेडिकल में बच्ची का ऑपरेशन किया गया है।

विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि बच्ची को होश आ गया है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। वह अभी डरी-सहमी हुई है। उसे अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रखा जाएगा।

गौरतलब है कि गांव कोंडल में छह वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। बच्ची के शोर को सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया था। बेहोशी की हालात में बच्ची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। गांव निवासी एक युवक ने बताया कि शुक्रवार को धुल्हेंडी पर गांव में नाच-गाने के कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि उसी समय गांव का रहने वाला सुनील सिंह बच्ची को उठाकर ले गया और कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूरी ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे रविवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें