उसावां / म्याऊं। थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज में ट्रॉली और दीवार के बीच में फंसकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चाचा ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शनिवार सुबह करीब छह बजे ग्राम नवीगंज निवासी 30 वर्षीय वरुण प्रताप सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपनी जगह में मिट्टी डलवा रहे थे। तभी ट्रैक्टर पीछे करते समय वरुण ट्रॉली और दीवार के बीच फंस गए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे का पता लगने पर परिवार वाले और गांव वाले मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के चाचा मानसिंह ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि रिपोट में वरुण के कूड़ा डालने जाने की बात लिखी है।