फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत का बाबू अफीम के साथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शनिवार देर शाम क्राइम ब्रांच ने अलापुर रोड पर अफीम लेकर जा रहे एक नगर पंचायत के बाबू को दबोच लिया। उसके बाद उसे सिविल लाइंस थाने ले जाया गया, जहां देर रात तक उससे पूछताछ चलती रही, परंतु तब तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच को शनिवार देर शाम सूचना मिली कि एक व्यक्ति अलापुर की ओर से बाइक से बदायूं की ओर जा रहा है। उसके पास अफीम है। वह मादक पदार्थों का बड़ा तस्कर है। इसकी सूचना पर क्राइम ब्रांच ने तुरंत अलापुर रोड पर अपना जाल बिछा दिया। फिर घेराबंदी करके गाड़ी को रोक लिया और व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके बाद उसे सिविल लाइंस थाना ले जाया गया। जहां पूछताछ में उस व्यक्ति ने खुद को एक नगर पंचायत का बाबू बताया। आरोपी बदायूं में ही रहता है। बताते हैं कि उसके पास से अफीम बरामद हुई है। इसकी सूचना पर सिविल लाइंस थाने पहुंचे एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने उससे पूछताछ की लेकिन देर रात तक उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। बताते हैं कि बाबू की पैरवी के लिए पुलिस के पास देर रात तक फोन घनघनाते रहे। इस बारे में कोई पुलिस अधिकारी भी बोलने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें