फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी और सीवीवी पूछकर खाते से उड़ाए 18 हजार

Fri, 16 Dec 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड का 16 डिजिट का नंबर, सीवीवी और ओटीपी पूछकर व्यापारी के खाते से 18 हजार रुपये की शॉपिंग कर ली गई। इसके लिए जालसाज ने पेटीएम का इस्तेमाल किया। मामला जानकारी में आने के बाद एसएसपी महेंद्र यादव ने कोतवाली पुलिस को आईटी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी शंकर लाल घी व्यापारी हैं। गुरुवार को उनके फोन पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई का अफसर बताते हुए कहा कि उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिया गया है। खोलने के लिए उनको अपने कार्ड पर पड़ा 16 डिजिट का नंबर और तीन डिजिट का कार्ड वेरीफिकेशन वेल्यू नंबर बताना होगा। झांसे में आकर शंकर लाल ने दोनों नंबर बता दिए। कुछ देर के बाद जालसाज ने पेटीएम पर एक एकाउंट बना लिया। इस एकाउंट का वन टाइम पासवर्ड जो पांच डिजिट का था। शंकर लाल के फोन पर मैसेज आया। इसके बाद जालसाज ने यह नंबर भी उनसे पूछ लिया। पेटीएम के जरिए जालसाज ने 18798 रुपये की खरीददारी कर ली। यह खरीददारी तीन बार में की गई। शुक्रवार को शंकर लाल ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। उन्होंने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें