फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवती घर के बाहर बेहोश पड़ी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता एक युवती अपने ही घर के बाहर बेहोश पड़ी मिली। इस पर परिवार वालों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक युवती 16 अप्रैल को अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक घर में किसी बात पर परिवार वालों ने उसे डांट दिया था, जिससे युवती चुपचाप घर से निकल गई। उसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिवार वालों ने कोतवाली जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बावजूद परिवार वालों ने उसकी तलाश बंद नहीं की। गुरुवार सुबह युवती अपने ही घर के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके बाद परिवार वाले नगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। युवती ने बताया कि वह नाराज होकर मुरादाबाद चली गई थी। लौटकर आई तो उसने कोई ऐसी दवा खा ली, जिससे वह बेहोश हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें