पड़ोसी ने घर में घुसकर की युवती से दरिंदगी
बिल्सी। पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर युवती से दरिंदगी की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और फरार हो गया। पीड़ित की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
घटना गुरुवार को बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पीड़ित युवती की उम्र करीब 19 साल होगी। बिल्सी थाने के एसआई जितेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि गुरुवार को युवती घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस के एक युवक ने घर में घुसकर युवती को दबोच लिया और दुराचार किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इससे पहले आरोपी मौके से भाग गया। पता लगने पर परिवार वाले पीड़ित युवती को लेकर बिल्सी थाने गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी वीरेंद्र कुमार के खिलाफ रेप और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा ली।