फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीधे एसएसपी कार्यालय में दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में अब कोई भी अपनी एफआईआर सीधे पुलिस दफ्तर में दर्ज करा सकेेगा। थाने जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी। डीजीपी सुलेखान सिंह से ऐसे आदेश के बाद एसएसपी दफ्तर में एफआईआर काउंटर खोलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी चंद्रप्रकाश ने बताया कि जल्द ही पुलिस कार्यालय में एफआईआर का काउंटर खोला जाएगा। बता दें कि थानों में तहरीर देने के बाद भी बहुत सारे लोगों की एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है। नतीजतन, ऐसे लोग मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसएसपी, एसपी और पुलिस क्षेत्राधिकारियों के चक्कर लगाते हैं। कई मामलों में थाना पुलिस मनमाने ढंग से धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लेती है। ऐसे में सीधे पुलिस कार्यालय में एफआईआर दर्ज किए जाने की व्यवस्था का लाभ पीड़ितों को मिल सकेगा। एफआईआर के लिए लोगों को बेवजह भटकना भी नहीं पड़ेगा। उधर, एसएसपी चंद्रप्रकाश का कहना है किडीजीपी कार्यालय से मिले आदेश के बाद एफआईआर के लिए पुलिस कार्यालय में अलग से रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही आसानी से पीड़ित एफआईआर दर्ज करा सकेंगे।
गलत एफआईआर दर्ज कराने पर होगी कार्रवाई
एसपी सिटी कमल किशोर ने बताया कि एसएसपी कार्यालय में एफआईआर दर्ज कराने का लोगों को लाभ तो मिलेगा, लेकिन विवेचना में एफआईआर झूठी पाई गई तो शिकायतकर्ता के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। रंजिशन कई मामलों में मुकदमा दर्ज कराने के लिए लोग तहरीर देते हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें