फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर अचानक सघन चेकिग

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी हमले के एलर्ट पर बढ़ी चौकसी
विज्ञापन

0 शासन से सभी जिलों की पुलिस, जीआरपी को किया गया सतर्क
0 जंक्शन पर सोमवार रात और मंगलवार दोपहर चला तलाशी अभियान
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शासन से आतंकी हमले को लेकर जारी खास अलर्ट के बाद इलाहाबाद में भी चौकसी बढ़ा दी गई। जिला पुलिस ने चौराहों पर चेकिंग की जबकि जंक्शन पर भी सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। एयरपोर्ट पर भी बम मिलने पर उसे निष्क्रिय करने का मॉक ड्रिल किया गया।
विज्ञापन

शासन से सोमवार दोपहर आए लिखित सतर्कता निर्देश के बाद जंक्शन पर रात में 11 से दो बजे तक जीआरपी और आरपीएफ ने प्लेटफार्मों के साथ ही प्रमुख ट्रेनों में जांच की थी। फिर मंगलवार दोपहर जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने रेलवे तथा आरपीएफ दल और बारूद सूंघने में माहिर स्निफर डॉग के साथ सभी प्लेटफार्मों, वेटिंग हॉल, सिविल लाइंस और सिटी साइड परिसर, वाहन स्टैंड में तलाशी अभियान चलाते हुए बैग, अटैचियां, गाड़ियों की डिग्गियां चेक की। बम की आशंका दूर करने के लिए स्निफर डॉग को कोने-कोने पर ले जाया गया। प्रयाग, नैनी, छिवकी स्टेशन पर भी रेलवे पुलिस ने चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें