फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में बुकिंग लेकर आए कार चालक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम फकीराबाद आई बरात में बुधवार तड़के बुकिंग लेकर आए एक कार चालक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इस पर अन्य बरातियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक के पिता ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर से फकीराबाद गांव में एक बरात आई थी। दूल्हा सियाराम पुत्र भूप सिंह अपने गांव के ही सुरेश (25) पुत्र चिम्मनलाल की बोलेरो गाड़ी बुक करके लाया था। सुरेश के मुताबिक वह खाना खाकर अपनी गाड़ी में सो गया था। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब चार बजे तीन लोग आए और उन्होंने गाड़ी के सामने खड़े होकर गोली चला दी, जो उसके पैर को चीरती हुई निकल गई। उससे पहले आरोपियों ने एक और गोली चलाई थी। वह गाड़ी का शीशा नहीं भेद पाई। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इससे बरातियों में अफरातफरी मच गई। गांव के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर यूपी-100 मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। बोलेरो चालक के पिता चिम्मनलाल ने अपने गांव के ही श्रीपाल और उसके भाई राजवीर पुत्र दामोदर तथा अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठा निवासी ब्रजपाल पुत्र

भगवंत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, उनसे पुरानी रंजिश चल रही है। अब चालक को गोली लगी या फिर किसी ने मारी थी, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुधाकर सिंह, एसओ कुंवरगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें