रोडवेज बस में चढ़ने के दौरान महिला के गले से चेन उड़ाई
बिसौली। रोडवेज बस में चढ़ने के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली गई। पीड़ित के तहरीर देने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर निवासी शीलादेवी पत्नी रामनिवास सिंह को रविवार शाम मुरादाबाद जाना था। वह शाम करीब चार बजे बिसौली नगर के इस्लामनगर चौराहा पहुंचीं। शीला के मुताबिक उन्होंने चौराहे पर खड़े होने के दौरान गले में देखा तो चेन पड़ी थी। बस आने पर भीड़ में चढ़ने के दौरान उनके गले से सोने की चेन गायब हो गई। उन्हें चेन जाने की खबर बस के अंदर पहुंचने पर हुई। शीला ने बस से उतकर आसपास देखा, लेकिन उनके गले से चेन तोड़ने वाले का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद शीला ने थाने जाकर तहरीर दे दी, लेकिन देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। ब्यूरो