फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लधेड़ा के जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। थाना क्षेत्र के गांव लधेड़ा के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पड़े होने की सूचना पर गांव व आसपास के लोग खेतों की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने लाश की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की, लेकिन किसी ने पुष्टि नहीं की। हालांकि चर्चा है कि यह लाश गांव के ही एक व्यक्ति की हो सकती है जो अब दिल्ली रहने लगा है।
विज्ञापन

गुरुवार को कुछ ग्रामीणों ने लधेड़ा के जंगल में एक शव पड़ा देखा। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ लगना शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। हालांकि गांव के कुछ लोगों का कहना था कि यह शव गांव के लटूरी वाल्मीकि का हो सकता है। लटूरी दिल्ली रहा करता था और बीच-बीच में गांव आता था। कुछ दिन पहले भी उसे गांव में देखा गया था, लेकिन उसके बाद वह नजर नहीं आया। मृतक की जेब से अंग्रेजी शराब का पौवा और बीड़ी आदि मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें