फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में नकदी समेत तीन लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में चोरों ने गुरुवार रात दो घरों को निशाना बना लिया। चोर नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये का माल समेट ले गए। घरवालों को चोरी की जानकारी जागने पर हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर निवासी कल्यान सिंह यादव के घर की बाहरी दीवारें ज्यादा ऊंची नहीं हैं। एक तरफ खुला पड़ा है। घर में पत्नी मोरश्री और उनके बेटे थे, जो कमरों में सो रहे थे। चोरों ने एक कमरे में रखे दो संदूक खंगाल लिए। संदूकों में करीब 15 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात रखे थे। चोरों ने कल्यान के पड़ोसी हेतसिंह के घर की दूसरी मंजिल पर बने दोनों कमरों से हाथ साफ कर लिया। सबसे ज्यादा नुकसान भी हेतसिंह के घर में हुआ है। चोर उनके संदूक से 20 हजार रुपये और करीब पौने दो लाख रुपये के जेवरात समेत घरेलू सामान चुरा ले गए।
इसके अलावा आधी रात के ही करीब सर्वेश सिंह के घर में चोर घुसे थे। सर्वेश के घर निर्माण भी हाल के दिनों में हुआ है। बाहर दरवाजे पर किबाड़ें भी नहीं लगी हैं। अंदर घुसे चोरों की आहट पर मालिक जाग गए। वह कमरे में चहलकदमी करने लगा तो चोर निकल भागे, लेकिन सर्वेश ने शोर नहीं मचाया। सुबह में जाग होने पर लोगों ने पीड़ितों से पड़ोस के लोगों से घटना को लेकर बात की तो सर्वेश ने जाग होने की बात बता दी। मकान मालिकों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जानकारी की। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें