फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। अवैध खनन की सूचना पर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ कुआंडाडा के जंगल में खनन कर रही एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया। भूमाफिया पुलिस को देख भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

एसओ सुधाकर सिंह को क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ मौके पर छापा मारा। छापे में कुआडांडा गांव के जंगल में एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर ट्रॉली मिट्टी का खनन करती मिलीं। टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ने की कोशिश की तो चालक तीनों वाहनों को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद टीम ने पास के गांव से चालक बुलवाकर तीनों वाहनों को थाने भिजवाया। टीम ने जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध खनन में सीज कर दिया। थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने बताया अवैध खनन की सूचना मिली थी मौके पर पुलिस को देखकर जेसीबी और ट्रैक्टर चालक भाग गये। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें