फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग उड़ा रहे बालक की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। कस्बे में रविवार दोपहर छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहे एक बालक की नीचे गिरने से मौत हो गई, जिससे उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बालक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी छोटेलाल का बेटा कुलदीप (12) पड़ोसी सोहनलाल की छत पर अन्य बच्चों के साथ पतंग उड़ा रहा था। मोहल्ले वालों के मुताबिक बालक अचानक छत से नीचे आंगन में गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त छोटेलाल घर पर मौजूद नहीं थे। उनके पड़ोसी बालक को तुरंत शहर के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से छोटेलाल के परिवार में कोहराम मच गया है। छोटेलाल की दो बेटियां वर्षा (6) और शिल्पी (3) है। परिजनों ने बालक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। उन्होंने देर शाम को कुलदीप का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें