मूसाझाग। क्षेत्र के गांव मल्लापुर में 17 फरवरी को राशन का वितरण किया गया। वहां पर पहुंचे वितरण अधिकारी ने राशन कम होने जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और जांच की, तो मामला ठीक पाया गया। इसके बाद में कोटेदार सावित्री देवी और उनके पुत्र के लिए खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। मौके पर मिले कोटेदार के पुत्र लोकप्रिय यादव को जेल भेज दिया गया।
डीएम के निर्देश पर जिले भर में राशन वितरण की दुकानों पर एक वितरण अधिकारी की तैनाती की गई है। उनकी देखरेख में राशन का वितरण किया जा रहा है। विगत दिनों जब राशन वितरण अधिकारी राशन बंटवाने के लिए पहुंचे, तो देखा कि वहां पर राशन स्टॉक में कम है। इसकी जानकारी उन्होंने कंट्रोल रूम को दी। इस पर एसडीएम पारस नाथ मौय पूर्ति निरीक्षक के साथ मल्लहापुर गांव पहुंचे। वहां पर कोटेदार सावित्री देवी नदारद थी। मौके पर कोटेदार का बेटा लोकप्रिय यादव राशन वितरण के रजिस्टरों में लिखापढ़ी कर फर्जी वितरण चढ़ा रहा था। इसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इस पर उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं 19 क्विंटल गेहूं व 14 क्विंटल चावल कम मिला। इस पर कोटेदार का पुत्र कोई जवाब नहीं दे सका। पूर्ति निरिक्षक ने कोटेदार सावित्री देवी व उसके पुत्र लोकप्रिय यादव के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराकर कोटेदार के पुत्र को जेल भेज दिया।
--------------------
सूचना पर मेरे साथ पूर्ति निरीक्षक गए थे। गांव मल्लहापुर में जांच के दौरान कई अनियमितताएं मिलीं। इसमें स्टॉक रजिस्टर से मिलान करने पर 19 क्विंटल गेंहू व 14 क्विंटल चावल कम निकले। कोटेदार वहां पर उपस्थित नहीं थी। उनका पुत्र रजिस्टर में लिखा पढ़ी कर रहा था।
-पारस नाथ मौर्य, एसडीएम सदर