फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में नकब लगाकर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। क्षेत्र में चोरों ने धर्मस्थल को भी नहीं बख्शा। बुधवार रात चोरों ने एक मंदिर को निशाना बना लिया। पीछे से नकब लगाकर दान पात्र समेत हजारों का सामान चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह इमलिया निवासी ग्रामीण सोकर उठे तो उन्होंने मंदिर के पीछे नकब लगा देखा। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने बुधवार रात किसी समय मंदिर के पीछे की दीवार तोड़ ली और मंदिर के अंदर घुस गए। उसके बाद चोर मंदिर में रखा दान पात्र, पीतल के वर्तन, पंखा, भगवान का त्रिशूल आदि समेत हजारों रुपयों का सामान चोरी करके ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक दान पात्र में हजारों रुपये थे। मंदिर में चोरी करके चोरों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें