फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी ने नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन


फरीदाबाद। सिही गांव निवासी एक किशोरी ने बुधवार रात को गुरुग्राम नहर में छलांग लगा दी। पुलिस और अग्निशमन विभाग के गोताखोर बृहस्पतिवार को नहर में किशोरी की तलाश करते रहे, मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सेक्टर-7 थाना पुलिस ने बताया कि सिही गांव निवासी रामबिलास 15 साल की बेटी घर पर ही रहती थी। पिछले कुछ समय से वह परेशान थी। परिजनों ने उससे पूछा, मगर उसने कुछ नहीं बताया। बुधवार शाम को किशोरी अपने घर से निकलकर नहर पर पहुंच गई। नए पुल के पास किशोरी ने नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-सात थाना प्रभारी महेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। किशोरी की तलाश के लिए अग्निशमन विभाग के गोताखोरों को बुलाया गया। बृहस्पतिवार को दिनभर गोताखोर किशोरी की तलाश करते रहे, मगर उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें