फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से महिला यात्री के पर्स से 50 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गुरुवार दोपहर दो महिला चोरों ने रोडवेज बस में सवार महिला यात्री के पर्स से 50 हजार रुपये गायब कर दिए और मौके से फरार हो गईं। रुपये गायब देखकर यात्री ने शोर मचाया, लेकिन किसी ने उन्हें पकड़ने का प्रयास नहीं किया। चौकी पुलिस ने भी घोर लापरवाही दिखाई। ऊपरपारा मोहल्ला निवासी खैरूलनिशा के पति परवेज के पैर में सेप्टिक बन गई है, जिसका इलाज कराने के लिए दंपति गुरुवार दोपहर घर से निकले थे। दोनों दोपहर करीब एक बजे रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। खैरूलनिशा की माने तो उसके पर्स में पांच-पांच सौ के नोटों की एक गड्डी और सौ-सौ के नोटों की दो गड्डियां रखीं थीं। वह कुल 70 हजार रुपये लेकर इलाज कराने जा रही थी। उसका पति दिल्ली जा रही रोडवेज बस में एक सीट पर बैठ चुका था, जबकि वह कुछ पीछे थी। उनके पीछे से दो महिलाएं और थीं, जिन्होंने उसका पर्स पकड़ लिया। खैरूलनिशा समझी कि उसका पर्स कहीं अटक गया है। वह पर्स छुड़ाने का प्रयास करती रही। जब तक पर्स छूटा तब तक उसके पर्स से 50 हजार रुपये गायब हो गए। उसके पर्स की चेन खुली हुई थी। उसने शोर मचाया, इसी दौरान दोनों महिलाएं बस से उतरकर लापता हो गईं। महिला दौड़कर रोडवेज चौकी पहुंची, लेकिन वहां मौजूद दो सिपाही खैरूलनिशा को ही घेरकर खड़े हो गए। उन्होंने रुपये निकालने वाली महिलाओं को तलाश करने का कोई प्रयास नहीं किया। खैरूलनिशा चौकी पर खड़े-खड़े रोती रही। कुछ देर बाद उनके परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। उन्होंने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें