फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का माल ठिकाने लगाने को निकला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। दो महीने पहले भाजपा कार्यकर्ता के घर में हुई चोरी का माल बरेली में ठिकाने लगाने के लिए निकला हिस्ट्रीशीटर सचिन बुधवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से गैस सिलिंडर, कपड़े और घरेलू सामान बरामद कर लिया। कुछ सामान वह पिछले दिनों पहुंचा भी आया था। पकड़ा गया सचिन गंज शहीदा मोहल्ले का निवासी है। उसने वर्ष-2012 में बरामयखेड़ा गांव में डकैती की घटना को भी अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने उस समय मामला लूट में दर्ज किया था लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं आया था। वह बदायूं में एक व्यापारी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर लूट की घटना को भी अंजाम दे चुका है। दरोगा शिवेंद्र भदौरिया ने बताया कि सचिन को बुधवार रात में रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा गया। उसके पास गैस सिलिंडर, कपड़े और घरेलू सामान भी मिला। पूछताछ में उसने माल बहादुरगंज मोहल्ले में भाजपा कार्यकर्ता कमल शर्मा के घर में हुई चोरी का बताया। कमल के घर में चोरी करीब दो महीना पहले हुई थी। उसने कमल के घर से म्यूजिक सिस्टम भी चुराया था जो ट्रेन से ही रास्ते में गायब हो गया था। चोरी की घटना को सचिन ने अकेले ही अंजाम दिया था। एसएसआई रामऔतार का कहना है कि सचिन ने आसपास के जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पूछताछ के बाद गुुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें