फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया

विज्ञापन
फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। दहेज में बाइक के लिए ससुरालियों ने विवाहिता की जान ले ले ली। ससुरालियों ने पहले उसकी गला दबा कर हत्या की फिर शव फांसी पर लटका दिया। मृतका के पिता समेत घरवालों को लाश कमरे में कुंडे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पति समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा में दिवाली के दिन दोपहर की है। मृतका पूनम (22) की शादी करीब डेढ़ साल पहले बसोमा के कप्तान सिंह के साथ हुई थी। वह कादरचौक के गांव ककोड़ा निवासी अहलकार की बेटी थी। बृहस्पतिवार अपराह्न में बसोमा पहुंचे अहलकार समेत उसके घरवालों को पूनम का शव फांसी पर लटका मिला। बकौल अहलकार- पूनम की गर्दन और पीठ में चोट के निशान थे। मायके वालों ने शव देखकर हंगामा कर दिया। उन्होंने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि पूनम के ससुराल वाले उसे दहेज में बाइक के लिए करीब छह महीना से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि पूनम की हत्या कर शव को लटका दिया गया था।
पुुलिस ने घटना की सच्चाई जानने के लिए बसोमा के ग्रामीणों से भी बात की। अगले दिन सुबह तक चले पसोपेश के बीच सुबह मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति कप्तान, ससुर सूरजपाल, सास कांती और कप्तान के चाचा राजपाल के खिलाफ दहेज हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता की मानें तो उसकी बेटी गर्भवती थी। उधर, घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल का कहना है कि नामजदों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें