दुकान से हजारों की नगदी व सामान चोरी
सिरसा (ब्यूरो)। शहर के बेगू रोड पर एक दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर हजारों की नगदी व सामान चुरा लिया। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भीम कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार धमीजा की बेगू रोड पर साबून-सर्फ की दुकान है। धमीजा का कहना है कि छोटी दीपावली की रात को दुकान बंद करके वह घर चला गया। पीछे से चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और पांच हजार रुपये नगद, एलसीडी, चांदी के सिक्के आदी चुरा लिए। अगले दिन सुबह लोगों पड़ोस के लोगों ने ताला टूटा पड़ा होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने कृष्ण कुमार धमीजा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।