फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन को लेकर दो समुदाय आमन-सामने, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। चौधरी सराय मोहल्ले में खाली पड़ी जमीन पर धार्मिक कार्यक्रम को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और काफी देर तक हंगामा होता रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने किसी तरह लोगों को समझाकर शहर का माहौल बिगड़ने से बचा लिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय में एक धार्मिक स्थल के पास खाली जमीन पर दोनों समुदायों के लोग धार्मिक आयोजन करते है। यहां शनिवार देर शाम करीब आठ बजे एक समुदाय के लोग टेंट लगाकर सामूहिक रूप से खाना बना रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। उनका आरोप था कि आयोजन के बाद खाने से बची हड्डियां धार्मिक स्थल की ओर फेंकी जाती है। कहासुनी होने पर दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे हंगामा होने लगा। देखते ही देखते वहां दोनों तरफ से सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। इसका पता लगने पर कोतवाल राजीव कुमार शर्मा, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत किया। सीओ सिटी के बुलाने पर दोनों पक्षों के लोग कोतवाली चले गए। इसी बीच बीजेपी नेता दीपमाला गोयल, अशोक भारती, बिट्टन गुप्ता, पंकज आदि भी कोतवाली जा पहुंचे। पीछे से लोगों की भीड़ कोतवाली पहुंच गई, जिससे वहां का माहौल गर्माने लगा। इस पर पुलिस ने डंडे फटकार कर भीड़ को दौड़ा दिया। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच तय हुआ कि खाली पड़ी जमीन पर केवल पुलिस रिकार्ड में दर्ज कार्यक्रम ही आयोजित होंगे। इनके अलावा कोई धार्मिक आयोजन नहीं होगा। समझौते के बाद दोनों पक्षों के लोग अपने घरों को चले गए। हालांकि एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
---
दो समुदायों के बीच धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर कहासुनी हुई थी। मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की गई। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच तय हुआ कि कोई भी नया कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र सिंह यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें