फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से सिगरेट न लाने पर दिव्यांग को लाठी-डंडे से पीटा, हाथ तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनपुर (बदायूं)। दिव्यांग को दुकान से सिगरेट न लाना महंगा पड़ गया। इस पर दबंग ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी और उसका हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने घायल दिव्यांग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम मझिया निवासी अनिल दोनों पैरों से दिव्यांग है और बैसाखी के सहारे चलता है। आरोप है कि गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने उससे परचून की दुकान से सिगरेट लाने को कहा था। अनिल ने चलने-फिरने की परेशानी बताई। इस पर दबंग आग बबूला हो गया और उसने दिव्यांग पर हमला बोल दिया। उसे लाठी-डंडे से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका एक हाथ भी तोड़ दिया। उसी समय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। परंतु अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें