फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-माया को लेकर की आपत्तिजनक पोस्ट, दिल्ली के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 29 Jan 2019 09:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन

मथुरा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती के फोटो से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने और गलत शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में दिल्ली के युवक के खिलाफ मथुरा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

   
दिल्ली के युवक विशेष राठी के खिलाफ मथुरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा सपा नेता मुन्ना मलिक ने कराया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली के युवक विशेष राठी ने दोनों नेताओं के चित्रों के साथ छेड़छाड़ करते हुए पोस्ट कर दिया है। 

इस पोस्ट को लेकर सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी आपत्ति जताईं जा रही हैं। कोतवाली प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें