फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
एक विवाहिता की लाश घर में फंदे पर लटकत0ी मिली। मायकेवालों ने विवाहिता के ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना सहसवान के क्षेत्र के गांव मुड़ारी सियारपुर निवासी प्रकाश ने अपनी पुत्री गायत्री (20) की शादी अपनी हैसियत के अनुसार जरीफनगर के कस्बा दहगवां में सुभाष पुत्र ज्वाला सिंह के साथ की थी। प्रकाश ने बताया कि शादी के बाद कुछ दिन गायत्री के ससुराल वाले कार मांगने लगे। वह कार नहीं दे पाए तो ससुराल में गायत्री को पीटा जाने लगा। सूचना मिलने पर उन्होंने जाकर सुभाष और उसके घरवालों को समझाया भी था। बृहस्पतिवार सुबह लगभग नौ बजे फोन पर उन्हें गायत्री की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। वह मौके पर पहुंचे तो ससुराल में गायत्री की लाश पड़ी थी। प्रकाश का आरोप है कि उनकी बेटी गायत्री की हत्या कर दी गई है। उन्होंने मृतक के पति सुभाष, उसके भाई जंडेल सिंह, सास चंद्रवती, ननद शकुंतला, ननदोई ऋषिपाल निवासी सायपुर तुमरिया जिला संभल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


मौके पर लाश फंदे पर लटकी मिली। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश जारी है
- पंकज लावनियां, इंस्पेक्टर जरीफनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें