फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

Thu, 11 Oct 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले सावधान हो जाएं। वे ऐसी-वैसी पोस्ट या वीडियो अपलोड करके फंस सकते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी हो सकती है। साथ ही साइबर क्राइम करने वाले भी सावधान हो जाएं। पुलिस ने अब सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। डीजीपी के सख्त आदेश हैं कि कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट या वीडियो डाली गई, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखें। खासतौर पर फेसबुक, वाट्स ऐप, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब और ट्विटर पर पोस्ट होने वाली हर टिप्पणी, वीडियो, फोटो को चेक करें। इसके लिए टीम भी तैयार करें और सोशल मीडिया की हर पोस्ट की गहराई से जांच करें। सोशल मीडिया की वजह से कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जिनकी वजह से पुलिस को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। कई बवाल हो चुके हैं। धार्मिक भावनाएं भी आहत हुुईं हैं। डीजीपी ने साइबर क्राइम करने वालों पर भी विशेष नजर रखने के आदेश दिए हैं।
इधर, चर्चा है कि लखनऊ में कार चालक की हत्या के बाद फेसबुक पर कई ऐसी पोस्ट डाली गईं थीं जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई। कुछ सिपाहियों ने आरोपी सिपाही पर दर्ज हुई रिपोर्ट और उसकी बर्खास्तगी का विरोध किया था। इससे मामला और गर्मा गया था। हालांकि डीजीपी के सख्त आदेश के बाद जब कार्रवाई शुरू हुई तो ऐसे पोस्ट पर कुछ कमी आईं। डीजीपी के आदेश हैं कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो या फिर कोई सामान्य नागरिक आपत्तिजनक पोस्ट करता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखने के लिए डीजीपी के आदेश आए हैं। हमें अभी प्राप्त हुए हैं। फिलहाल जो भी कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

-डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें