फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 13 लोगों पर  एफआईआर, 119 को नोटिस

Sat, 10 Dec 2016 11:25 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अभियान के दौरान 104 कनेक्शन काटे, 5.9 लाख वसूले
 विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने शनिवार को अलापुर और बिजली में अभियान चलाकर 13 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इन लोगों के कनेक्शन कट चुके हैं। इसके बाद भी चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली विभाग ने अलापुर और बिजली में चेकिंग अभियान चलाया। बिल्सी में 10 और अलापुर में तीन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इस दौरान बकाया अदा न करने वाले 104 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। पांच लाख नौ हजार रुपये वसूल किए गए। 119 बकायेदारों को सेक्शन थ्री का नोटिस देकर बकाया अदा करने के लिए 30 दिन का वक्त दिया गया है। इसके बाद सभी के खिलाफ आरसी की कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के लिए नलकूप कनेक्शनधारी 45 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण भी कराया है। पंजीकरण 31 दिसंबर तक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें