राजगढ़ में चोरों ने एक मारुति कार के दो टायरों पर हाथ साफ कर लिया। इस पर एक वाहन चालक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज करवाया है। राजगढ़ के गालोग में रह रहे कोटखाई निवासी मोहिंद्र सिंह ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि 5 दिसंबर को किसी व्यक्ति ने उसकी मारुति कार के दो टायर चोरी कर लिए। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।