फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पिटाई करने में दंपति समेत छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। घर में घुसकर मारपीट तोड़फोड़ करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर दंपति समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ की धाराओं में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के मीरा सराय निवासी मुन्नालाल के घर में घुसकर पड़ोस के रहने वाले महेंद्र इनकी पत्नी रेनू, बेटे विपिन, विवेक समेत छह लोगों ने आठ अगस्त को तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की थी। आरोप था कि घटना की तहरीर देने के बाद भी सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। मुन्नालान ने कोर्ट की शरण ली जिसके बाद महेंद्र उनकी पत्नी रेनू सहित छह लोगों के खिलाफ कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश सिविल लाइंस पुलिस को दे दिया। थाना प्रभारी देवेश सिंह ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें