फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट की दुकान से चोरी, दो घरों में नगदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

चोर बुधवार रात कछला के गांव पिपरौल में सीमेंट की दुकान का ताला तोड़कर गुल्लक से 60 हजार रुपया निकाल ले गए। इसके अलावा चोरों ने अहीर टोला मोहल्ले में दो घरों को निशाना बनाया। सामान समेटने में नाकाम होने पर चोर नकदी और मोबाइल ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल निवासी नरेश गुप्ता के घर में ही एक छोर पर सीमेंट की दुकान है। शाम को दुकान पर ताला डालकर नरेश घर में जाकर सो गए। सुबह जागे तो दुकान के शटर का ताला टूटा मिला। दुकान में चोरी की भनक लगते ही कई ग्रामीण इकट्ठे हो गए। नरेश ने बताया-चोरों ने गुल्लक साफ कर ली। गुल्लक में 60 हजार रुपया रखे थे। दुकान मालिक ने दोपहर में कछला चौकी पर पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके अलावा नगर के मोहल्ला अहीर टोला में यादराम के घर में चोर घुस आए। कमरों पर ताला पड़ा था, सो चोरों को अंदर घुसने का मौका नहीं मिल पाया। यादराम की पेंट की जेब में चार हजार दो सौ रुपये थे। जिन्हें चोर उड़ा ले गए। इसके बाद चोरों ने रजत विद्या मंदिर के प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता के घर को निशाना बनाया। चोरों ने शिवकुमार के भतीजे सौरभ की पेंट की जेब से तीन सौ रुपये और किराएदार विजेंद्र का मोबाइल उड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें