फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगरैन में अवसादग्रस्त वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बगरैन। थाना वजीरगंज के गांव बगरैन में अर्थिक तंगी से परेशान अवसादग्रस्त वृद्ध ने सोमवार को ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। गांव और परिवार के लोगों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को भी इस बारे में सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के गांव गरगैया निवासी 62 वर्षीय नत्थू मौर्य पुत्र भगवानी मौर्य की पत्नी उसको छोड़कर कई साल पहले ही चली गई थी। नत्थू मौर्य के कोई संतान भी नहीं थी। नत्थू मौर्य तीन भाई थे इनके पास सिर्फ दो बीघा जमीन थी। नत्थू के बाकी भाई और भतीजे दिल्ली-हरियाणा में रहकर नौकरी करते हैं। यहां नत्थू अकेला रहता था। पेट भरने के लिए यहां-वहां से रोटी मांगकर खाया करते थे। सोमवार दोपहर नत्थू मौर्य ने बगरैन के पास बरेली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। नत्थू के परिवार के लोग भी आ गए। बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें