फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य हत्या आरोपी गया जेल, तीन फरार, दबिश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य हत्या आरोपी गया जेल, तीन फरार, दबिश जारी
विज्ञापन

सहसवान (बदायूं)। लदपुरा गांव में दिनदहाड़े घर से खींचकर मारे गए पप्पू के शव का शनिवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया। इधर, पुलिस ने मौके से पकड़े गए मुख्य आरोपी जीवाराम को जेल भेज दिया है। अभी फरार आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह और सीओ बिल्सी इरफान नासिर खान शनिवार सुबह लदपुरा गांव पहुंचे। वहीं उन्होंने सहसवान इंस्पेक्टर कुशलवीर सिंह को बुला लिया। एसपी देहात ने मृतक के घर से लेकर आरोपियों के घर तक के हालात देखे। इस दौरान उन्होंने मृतक पप्पू के परिवार वालों से घटनाक्रम की जानकारी ली। पप्पू की मां और उसके छोटे-छोटे बच्चों ने हत्या आरोपियों की दबंगई से लेकर घटना को अंजाम देने तक का आंखों देखा दृश्य बताया। इस पर एसपी देहात ने कोतवाली पुलिस को सख्त आदेश दिए। कहा कि वह पप्पू के हत्या आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। अगर इस मामले में और कोई शामिल हो तो उसकी भी जांच करे। किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। हत्या आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, लदपुरा गांव में दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। बहुत कम लोग गांव में दिखे। वहीं पप्पू के परिवार में कोहराम और चीत्कार के अलावा कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। उनके रिश्तेदार भी आ गए थे, जो परिवार वालों को सांत्वना दे रहे हैं। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
--------------
दुश्मनी को पाल रहा था जीवाराम
सहसवान। मौके से पकड़ा गया जीवाराम अपने दिल में दुश्मनी को पाले हुए था। वह मौका देख रहा था कि कब और किस समय पप्पू को ठिकाने लगाया जाए। उसने मान लिया था कि पप्पू ही उसका कोटा जाने का कारण है। इसलिए वह अंदर ही अंदर प्लान बना रहा था। पप्पू की हत्या से जुड़ी कई बाते जीवाराम ने पुलिस को बताई हैं। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।
------------
गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित
सहसवान। पप्पू के फरार हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह स्वयं टीमों की मॉनीटिरिंग कर रहे हैं। उन्होंने एक टीम का इंचार्ज इंस्पेक्टर कुशलवीर सिंह, दूसरी टीम का इंचार्ज एसआई ईशम सिंह और तीसरी टीम का इंचार्ज एसआई अमित कुमार सिंह बनाया है। उन्हें निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन

---------
लिवर फाड़कर पार निकल गई थी गोली
बदायूं। करीब 35 वर्षीय पप्पू पुत्र जय सिंह के गोली पीछे से मारी गई थी। जो उसका लिवर को फाड़ते हुए आगे निकल गई थी। इसका खुलासा पप्पू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। उसके सिर में लाठी-डंडे से प्रहार किया गया था। सिर पर कई जगह चोटें पाई गई हैं। बाकी कुछ चोटें शरीर पर मिली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें