फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ससुराल आए ग्रामीण की छत से गिरकर मौत

कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम अहरूईया में ससुराल आए एक ग्रामीण की शनिवार रात छत से गिरकर मौत हो गई। ग्रामीण ने ससुराल में ही अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया था और उसके बाद छत पर सोने चला गया था। रात में लघुशंका जाने के दौरान वह छत से गिर गया। परिजन उसे बरेली ले गए थे, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सम्भल जिले के ग्राम काजीबेहटा निवासी 28 वर्षीय ओमवीर पुत्र रामवीर अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। ओमवीर अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार को पत्नी अंजू और बेटी के साथ ससुराल आया था। शाम के समय घर में धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। बताते हैं कि ओमवीर ने बेटी के जन्मदिन की खुशी में लोगों को शराब पिलाई और खुद भी पी। उसके बाद वह छत पर कमरे में जाकर सो गया। परिवार वालों के मुताबिक देर रात ओमवीर लघुशंका जाने को उठा था। तभी पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर गया। उसके बाद छज्जा उसके ऊपर आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले रात में ही उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। रात करीब एक बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की पत्नी का कुछ दिन पहले ऑपरेशन भी हुआ था। रविवार देर शाम तक युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें