फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी चल रहा है खातों में रकम आने का गोरखधंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर, दबतोरा, धनुपूरा, पपंगाव, दबतोरी के काफी लोग फर्जी आईडी से खाता बैंकों में खुलवाकर उनमें मोटी रकम डलवाकर कमीशन के जरिए गोरखधंधा करते है । रकम कहां से आती है इसका आज तक खुलासा नहीं हो सका। सूत्रों का कहना है कि इन खातों में रकम हवाला कारोबार के जरिए आती है। विदेशी लोगों के संपर्क में आकर स्थानीय लोग काला कारोबार कर रहे है।
विज्ञापन

इस धंधे से जुडे़ लोगों की तलाश में पूर्व में एटीएस, सीबीआई के अलावा तेलंगाना, पंजाब, कोलकता, मुंबई आदि की पुलिस टीमें छापा मारा चुकी हैं। यहां काफी ऐसे लोग भी है जिनकी बाहरी पुलिस तथा जांच एजेंसियों को लंबे समय से तलाश है, लेकिन स्थानीय पुलिस पूरी तरह मौन है। पुलिस इस धंधे से जुडे़ लोगों की गिरफ्तारी तो दूर जांच भी करना उचित नहीं समझती। सीओ सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है, यदि कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


जेल से छूटकर गांव पहुंचे लोगों ने लड़वाया चुनाव
दबतोरी। हवाला कारोबार के लिए संग्रामपुर गांव लंबे समय से बदनाम है और सबसे अधिक इस धंधे से इसी गांव के युवक जुड़े हैं। देश की अधिकतर जांच एजेंसियों ने गांव में आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने की आशंका के चलते छापा मारा। काफी लोग जेल में भी भेजे गए। कुछ दिन पहले जेल से रिहा हुए लोग चुनाव लड़ाते भी देखे गए।
विज्ञापन




गांव के कुछ लोग काफी समय से किसी धंधे में जुडे़ हैं। सीबीआई, एटीएस भी पूर्व में छापा मार चुकी है। इनकी गतिविधियों की जांच होनी चाहिए, जिससे कोई निर्दोष जेल न जा सके।
विज्ञापन

- मोहम्मद जमीर, ग्राम प्रधान, संग्रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें