फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी दूध और केमिकल के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। थाना पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान एक व्यक्ति पकड़ा गया। उसके पास 90 लीटर मिलावटी दूध और 75 किलो केमिकल बरामद हुआ।
विज्ञापन

शनिवार सुबह थाना पुलिस और खाद्य विभाग की टीम क्षेत्र में मिलावटी खाद्य सामग्री चेक कर रही थी। उसी समय टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मिलावटी मिठाई बनाने का सामान लेकर जा रहा है। इस समय वह कादरचौक चौराहे से गुजर रहा है। इस पर पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने तुरंत चौराहे की ओर रुख किया और घेराबंदी करके उस व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से दो केन में 90 लीटर दूध बरामद किया और 25-25 किलोग्राम के तीन पैकिट केमिकल बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम शांतिपाल निवासी ग्राम संजरपुर थाना उझानी बताया। पुलिस ने धारा 272, 273 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शांतिपाल को जेल भेज दिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेदप्रकाश, एसआई इतेश कुमार, सिपाही सोनू कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें