फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल से मारपीट व अभिलेख फाड़ने पर रिपोर्ट, प्रधानपति को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गभियाई गांव में लेखपाल से मारपीट और अभिलेख फाड़ने के मामले में पुलिस ने प्रधानपति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, साथ ही आरोपी प्रधानपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेखपाल चंद्रप्रकाश शुक्रवार शाम ग्राम गभियाई में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत सूची बनाने गए थे। आरोप है कि उसी समय ग्रामप्रधान पति स्वालीन, फिरासत पुत्र शराफत, मुकीद खां पुत्र हकीम और नदीम पुत्र नासिर खां आदि उनके पास पहुंचे और किसी बात पर उन्होंने लेखपाल के साथ गाली-गलौज कर दी। इसके बाद लेखपाल के साथ मारपीट भी की गई, इससे उसको चोट भी आई। लेखपाल चंद्रप्रकाश जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर भागे। लेखपाल ने देर रात ही आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी थी, जिस पर इंस्पेक्टर कृष्णगोपाल शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ धारा 332, 504, 506, 186 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने घायल लेखपाल का मेडिकल परीक्षण कराया है। शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी प्रधान पति स्वालीन को गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें