बाइक सवार ग्रामीण से मोबाइल नकदी लूटी
खैरगढ़। थाना खैरगढ़ के प्रतापपुर निवासी अरविंद दीक्षित शुक्रवार देर शाम खैरगढ़ से बाइक पर लौट रहे था। बिजौली की ठार के पास अन्य तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक गिरा दी। बदमाशों के एक साथी ने अरविंद दीक्षित पर हमला बोल दिया। दूसरों ने मोबाइल फोन व पर्स में रखे करीब 6100 रुपये की नकदी, एटीएम, पेन कार्ड के साथ ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया। एसओ खैरगढ़ प्रमोद कुमार ने कहा कि बाइक सवार ने तहरीर दी है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।