फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। विवाहिता की मौत के छह दिन बाद मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौनेरा निवासी मुनाजिर का आरोप है कि उसकी बहन रूबी की शादी गांव के ही नफीस के साथ हुई थी। 28 मार्च को ससुराल वालों ने रूबी पर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया था। इस पर पति नफीस ने उसे बचाया था। मायके वाले उसे अलीगढ़ ले गए थे, जहां दूसरे दिन उसकी मौत हो गई। उसके बाद मायके वाले शव को घर ले गए और शव को दफन कर दिया। गुरुवार सुबह कोतवाली पहुंचे मुनाजिर ने बहन के ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें