जम्मू। शहर के सैनिक कालोनी में गाड़ी की खरीद को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई। इसमें एक गुट की तरफ से दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया। मोहम्मद असलम ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उसके भतीजे ने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला किया। गाड़ी को बेचने के विवाद में उसने यह हमला किया। वह अपने घर जा रहा था जहा उसे रास्ते में रोक कर हमला किया, जिसमें उसको गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने 307 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।