फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप ने फेसबुक पर डाली आपतिजनक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप ने फेसबुक पर
विज्ञापन

डाली आपत्तिजनक पोस्ट
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। थाना सिविल लाइंस इलाके में रह रहे झोलाछाप को फेसबुक पर आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। फिर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टर सुनील कुमार पुत्र मुन्नालाल मूलरूप से ग्राम नवादा मधुकर थाना हजरतपुर का निवासी है। वह इस समय सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाबा कॉलोनी में किराए पर रह रहा है। वहीं पर अपना क्लीनिक भी खोल रखा है और किसी कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स भी कर रहा है। सोमवार सुबह सदर कोतवाली पुलिस को शिकायत मिली कि सुनील ने हिन्दू धर्म से जुड़ी एक आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर डाली है। इससे धार्मिक उन्माद फैल रहा है और लोगों में रोष भी है। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। फेसबुक पोस्ट खंगाली गई, तो मामला सत्य पाया गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी सुनील को बाबा कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसआई हरसिंह पाल ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोपहर के समय आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें