फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun Murder: खेत पर सिंचाई करने गए युवक की गोली मारकर हत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Tue, 04 Oct 2022 11:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

हत्या की सूचना मिलते ही सहसवान और मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर धनसुलिया की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर धनसुलिया में सोमवार रात 38 वर्षीय दुर्वेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुर्वेश सोमवार रात खेत पर सिंचाई करने गया था। इसी दौरान रात में किसी वक्त उसके सिर में गोली मार दी गई।

विज्ञापन


उसके पिता दाताराम ने सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर सोगना निवासी वीरपाल नामजद और तीन अज्ञात पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही सहसवान और मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया जा रहा है कि वीरपाल की लड़की किसी के साथ चली गई थी। तब से यह रंजिश चली आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी वीरपाल को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें