बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड पर शनिवार की शाम करीब 5.30 बजे बरेली डिपो के चालक किशनवीर व परिचालक रामखिलाड़ी के साथ वहां मौजूद थे। इस दौरान एआरएम राजेश पाठक के सामने ही गार्ड ने मारपीट कर दी। परिचालक का मोबाइल फोन तोड़ दिया। जैसे तैसे जान बचाकर वह बस लेकर वहां से मुरादाबाद को रवाना हुआ। चंदौसी जाकर उसने डॉक्टरी परीक्षण कराया है। रविवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। संवाद