फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में झुलसे वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे वृद्ध की गुरुवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सात जनवरी को वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा निवासी मोहम्मद आरिफ (55) संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गए थे। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। आरिफ ने मृत्यु से पहले पुलिस के सामने बयान दिया था कि बेटे और बहू ने पेट्रोल डालकर उन्हें आग लगाई थी। दोनों उसे जान से मारना चाहते थे लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से बात की तो पता चला कि उसके बेटे और बहू दिल्ली में थे। वह अपने बेटे और बहू से गुस्सा थे। इससे उन्होंने आरोप लगाया था। गुरुवार रात मोहम्मद आरिफ की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरिफ के साले इरशाद निवासी युुसुफनगर थाना भमोरा बरेली ने बताया कि मोहम्मद आरिफ ने स्वयं आग लगाई थी। उन्हें किसी ने जलाया नहीं था। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उसके बाद परिवार वाले शव को ले गए। पुलिस ने पूर्व में दिए गए बयानों के आधार पर उसके बेटा शोएब, बेटी रिहाना और शबीना समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ अमित कुमार ने बताया कि वृद्ध के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है। इसमें जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें