फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: क्राइम ब्रांच करेगी रिटायर्ड दरोगा के मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मालवीय आवास पर भूख हड़ताल पर बैठे रिटायर्ड दरोगा के मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। सोमवार को सीओ सिटी आलोक मिश्रा और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गौरव बिश्नोई ने मौके पर पहुंचकर रिटायर्ड दरोगा रूम सिंह को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म कराई।
विज्ञापन

बताते हैं कि रूम सिंह और उनके बेटे के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। रूम सिंह का कहना था कि उनका नाम झूठा लिखा दिया गया है जबकि स्थानीय पुलिस नामजदगी को सही मान रही थी। विरोध में रिटायर्ड दरोगा धरने पर आकर बैठ गए। बाद में उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। अब एसएसपी के आदेश पर विवेचना क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें