फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककराला बवाल : भीड़ को उकसा रहा था आरोपी रेहान का पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ककराला बवाल के मामले में कुछ वीडियो सामने आए हैं। उनके आधार पर माना जा रहा है कि रेहान और उसका पूरा परिवार ही बवाल करने पर उतारू था। रेहान का पिता यूनुस शाह भीड़ को पुरानी घटना का हवाला देते हुए उकसा रहा था और उसके इशारे पर लोग पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इन्हीं तमाम सुबूतों को आधार बनाते हुए पुलिस ने अब नामजद और प्रकाश में आए आरोपियों पर कार्रवाई आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन

विगत शुक्रवार रात ककराला कस्बे में मामूली बात पर रेहान और उसके परिवार वालों ने बवाल किया था। इस मामले में पुलिस की ओर से 28 लोग नामजद किए गए और 300 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। तब से पुलिस मामले की छानबीन और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। अब तक इस मामले में 36 लोग गिरफ्तार करके जेल भेजे चुके हैं जबकि अन्य हमलावर फरार चल रहे हैं। पुलिस उनको तलाश कर रही है।
इसी क्रम में अब बवाल के दौरान बनाए गए कुछ वीडियो सामने आए हैं। इसमें सामने आया है कि बवाल के दौरान जो लोग मौजूद थे, वे पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं थे। पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे थे, तो वहीं रेहान का पिता यूनुस शाह पुरानी घटना का हवाला देते हुए भीड़ को पुलिस टीम पर हमला करने के लिए उकसा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यह साजिश डोडा माफिया नजमुल और उसके चचेरे भाई पशु तस्कर अमजद की थी। अब पुलिस ने सभी वीडियो और फोटो को आधार बनाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
-
नगर पालिका ने साजिशकर्ताओं को जारी किए नोटिस
नगर पालिका प्रशासन ने तीन दिन पहले अभियान चलाकर कुछ हमलावरों और साजिशकर्ता नजमुल व अमजद समेत कई लोगों के मकानों को चिह्नित किया था। अब नगर पालिका प्रशासन ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया है।
-
किसी भी बेकसूर के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं
ककराला बवाल को लेकर इंतिखाब मुमताज सकलैनी ने कहा कि किसी भी बेकसूर के साथ अन्याय को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में मरहूम मुमताज मियां के बेटे इंतिखाब मुमताज सकलैनी ने कहा कि ककराला प्रकरण को लेकर मंडल व जिले के सभी आला अधिकारियों से बात हो चुकी है। अधिकारियों से कहा है कि इस शर्मनाक व निंदनीय घटना की निष्पक्ष जांच हो और इसके पीछे जिस किसी की भी साजिश व हाथ हो इसका जल्द खुलासा कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। इस अफरातफरी के माहौल में पुलिस ने जिन बेकसूरों को गिरफ्तार किया है, उनको जल्द से जल्द रिहा किया जाए। इस मौके पर हमजा सकलैनी, अख्तर अली, ताहिर अली खान, लईक खान, मुस्लिम खान, असहाब खान आदि मौजूद रहे।
-
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व राष्ट्रीय महिला आयोग में उठाएंगे मामला
यूपी डेमोक्रेटिक फोरम के कार्यसमिति सदस्य अजीत सिंह यादव ने कहा कि फोरम ने ककराला मामले में निर्दोषों को न्याय दिलाने को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि फोरम के दल को ककराला दौरे के दौरान कई महिलाओं ने बताया कि उनको गैरकानूनी तौर पर पुलिस चौकी में निरुद्ध किया गया और कई के साथ पुलिस ने मारपीट की। पुलिस उत्पीड़न के सभी मामलों में फोरम की टीम पीड़ितों के साथ है और इसकी शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें