फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथापाई मामले में महिला सिपाही व मुंशी पर गिरी गाज, लाइन हाजिर

सार

कोतवाली परिसर में रवानगी को लेकर महिला सिपाही और मुंशी के बीच हाथापाई के मामले में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मंगलवार दोपहर दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। महिला सिपाही का हालांकि पहले ही जरीफनगर तबादला हो चुका था लेकिन वहां आमद से पहले ही विवाद हो जाने पर उसे निरस्त करते हुए यह कार्रवाई की गई। जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सीओ उझानी शक्ति सिंह को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उझानी (बदायूं)। कोतवाली परिसर में रवानगी को लेकर महिला सिपाही और मुंशी के बीच हाथापाई के मामले में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मंगलवार दोपहर दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। महिला सिपाही का हालांकि पहले ही जरीफनगर तबादला हो चुका था लेकिन वहां आमद से पहले ही विवाद हो जाने पर उसे निरस्त करते हुए यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात महिला सिपाही प्रतिष्ठा शर्मा और मुंशी गुलाब सिंह बालियान के बीच रवानगी को लेकर सोमवार दोपहर कोतवाली परिसर में ही कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सीओ उझानी शक्ति सिंह को जांच सौंपी थी। सीओ ने सोमवार रात ही कोतवाली आकर दोनों पुलिस कर्मियों के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों से भी पूरे प्रकरण की जानकारी की। बताते हैं कि जांच के दौरान सीओ के संज्ञान में कुछ ऑडियो भी आए। सूत्रों का कहना है कि कहासुनी को मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया था, यही ऑडियो सीओ के जानकारी में लाए गए, जिसमें महिला सिपाही एक अन्य सिपाही से चल रहे मनमुटाव को लेकर भी नाराजगी जाहिर कर रहीं है। यह भी कह रहीं हैं कि उसे बेवजह परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----
चोरी की घटनाओं को वर्कआउट नहीं करने पर एसएसआई का तबादला
एक माह में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को भी एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। जिसके चलते एसएसआई अनूप सिंह का इसी पद पर सहसवान के लिए तबादला किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें