फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर के ब्लैकमेलर युवक पर एक और मुकदमा दर्ज

सार

फेसबुक पर दोस्ती कर बदायूं की लड़की को ब्लैकमेल करने वाले बिजनौर के दूसरे समुदाय के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है। पुलिस उसकी तलाश में बिजनौर भी गई थी लेकिन उससे पहले आरोपी भाग गया। जब उसने कॉल उठानी बंद कर दी तो उसने उसके परिवार वालों के नंबर पर कॉल करना शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। फेसबुक पर दोस्ती कर बदायूं की लड़की को ब्लैकमेल करने वाले बिजनौर के दूसरे समुदाय के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है। पुलिस उसकी तलाश में बिजनौर भी गई थी लेकिन उससे पहले आरोपी भाग गया। पुलिस ने उसके घर पर नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

शहर निवासी एक युवती ने तीन माह पहले बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मलकान निवासी आमिर शेख के नाम एफआईआर दर्ज कराई थी। युवती का आरोप था कि उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। युवक उसे वीडियो कॉल भी करता था। एक दिन वह उससे मिलने शहर आया था। आरोप लगाया कि उसने एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बनाया। उसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। जब उसने कॉल उठानी बंद कर दी तो उसने उसके परिवार वालों के नंबर पर कॉल करना शुरू की। उसके साथ गालीगलौज करता था। उसे धमकी देता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। दो दिन पहले सिविल लाइंस पुलिस उसे गिरफ्तार करने बिजनौर भी गई। जहां पता चला कि आरोपी का नाम मोहम्मद आमिर है। वह तो पुलिस की पकड़ में नहीं आया लेकिन पुलिस ने उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया। वह न्यायालय में भी हाजिर नहीं हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ कानून का उल्लंघन करने के आरोप में एक और मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें