फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार का संचालक अरबाज गिरफ्तार

सार

शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात हुक्का बार के संचालक अरबाज को भी गिरफ्तार कर लिया।उस वक्त अरबाज पुलिस की पकड़ में नहीं आया था।हुक्का बार का खुलासा होने के बाद अरबाज के तमाम पुलिस कर्मियों और नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात हुक्का बार के संचालक अरबाज को भी गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन से उसके तमाम पुलिस कर्मियों और नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रहे थे।
विज्ञापन

विगत 11 सितंबर की रात सराय मोहल्ले के हुक्का बार में छापा मारा गया था। उस वक्त मौके से फैज उर्फ राजा, यश वर्मा, लालू यादव उर्फ शुभम, वरुण देवल, अशफाक और अब्दुल कादिर पकड़े गए थे। इसमें फैज उर्फ राजा हुक्का बार चलाता था जबकि उसका भाई अरबाज देखरेख करता था। उस वक्त अरबाज पुलिस की पकड़ में नहीं आया था। हुक्का बार का खुलासा होने के बाद अरबाज के तमाम पुलिस कर्मियों और नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रहे थे। शुक्रवार रात पुलिस ने उसे शहर से दबोच लिया। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि अरबाज पकड़ा गया है। अभी उससे जानकारी की जा रही है। शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें