फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के बहाने छह लाख रुपये ठगे, चार पर रिपोर्ट

सार

शहर में मधुवन कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार गुप्ता से जमीन बेचने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी हो गई।काफी कहने के बाद आरोपियों ने उन्हें एक बार 11 लाख रुपये का फर्जी चेक थमा दिया।जब उससे रुपये नहीं निकले तो आरोपी पांच लाख देकर चेक ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। शहर में मधुवन कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार गुप्ता से जमीन बेचने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी हो गई। काफी कहने के बाद आरोपियों ने उन्हें एक बार 11 लाख रुपये का फर्जी चेक थमा दिया। जब उससे रुपये नहीं निकले तो आरोपी पांच लाख देकर चेक ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अरविंद कुमार गुप्ता के मुताबिक मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी नितिन गुप्ता, उसके पिता अमित गुप्ता, मां अनीता देवी और रामकिशोर गुप्ता ने 35 बीघा जमीन बेचने का उनसे 10 लाख रुपये में सौदा तय किया था। इस पर आरोपियों ने उनसे 10 लाख रुपये ले लिए थे। उनसे कहा था कि अगर वह जमीन का बैनामा नहीं कर पाए तो 11 लाख रुपये लौटाएंगे। यह सौदा एक साल पहले हुआ था। रुपये वापस करने की तारीख भी निकल गई थी। इसके बावजूद उन्होंने रुपये नहीं लौटाए। वह लगातार टाल मटोल करते रहे। इस दौरान उन्होंने जमीन किसी और को बेच दी। ज्यादा कहने पर उन्हें 11 लाख रुपये का चेक दे गए। जब उन्होंने बैंक जाकर चेक जमा किया तो वह चेक बाउंस हो गया। इस पर उन्होंने कार्रवाई कराने को कहा। आरोपी उनके पास आए और पांच लाख देकर चेक ले गए। उसके बाद छह लाख रुपये नहीं दिए। इस संबंध में उन्होंने न्यायालय में परिवाद दायर कराया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें